Home Entertainment Total Samachar नया क्राइम शो ‘क्राइम वर्ल्ड’ शेमारू टीवी पर 1 फरवरी...

Total Samachar नया क्राइम शो ‘क्राइम वर्ल्ड’ शेमारू टीवी पर 1 फरवरी से

0
225

शेमारू एंटरटेनमेंट का लोकप्रिय हिंदी मनोरंजन चैनल शेमारू टीवी लेकर आ रहा है एक ओरिजनल और ज़बर्दस्त क्राइम शो ‘क्राइम वर्ल्ड’। इस रोमांचक शो में अपराध की दुनिया पर से मुखौटा हटेगा और जुर्म का एक अनदेखा चेहरा सबके सामने आएगा। यह शो शेमारू टीवी पर 1 फरवरी से सोम-शुक्र रात 10:30 बजे दिखाया जाएगा।

जुर्म की दुनिया हमारी और आपकी सोच से परे है, तभी तो हर रोज़ हमें ऐसी घटनाओं के बारे में जानकारी मिलती है। जिसे देखकर हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ‘क्राइम वर्ल्ड’ में ऐसी ही सत्य घटनाओं पर आधारित कहानियां हैं। जिन्हें देखकर आप दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे।

हमारे आस-पास ऐसी कई घटनाएं होती हैं। जिन पर हमारा ध्यान नहीं जाता, ध्यान तब जाता है, जब वही ख़बर हम अख़बार की हेडलाइन में पढ़ते हैं। न चाहते हुए भी बहुत से लोग अपराध की इस दुनिया के शिकार हो जाते हैं। यह शो हमें अपराध की ऐसी ही कुछ अनदेखी ज़मीनी हक़ीक़त से रूबरू कराएगा, ताकि जब इसकी दस्तक हमारे दरवाज़े पर हो तब हम सावधान और सतर्क रहें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here