लखनऊ : दिनांक 28 जून को केसरिया जाग्रत वाहिनी की संस्थापक/अध्यक्षा श्रीमती सुरेखा सक्सेना जी का आगमन लखनऊ में हुआ। जहाँ पर कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। उसके उपरांत श्रीराम जन्मभूमि दर्शन हेतु अयोध्या के लिए निकली, और रामलला व हनुमान गढ़ी का दर्शन पूजन कर संत समाज से आशीर्वाद ली l आज केसरिया जाग्रत वाहिनी का एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष बरनवाल की अध्यक्षता में कार्यकर्त्ता सम्मलेन अर्जुनगंज में किया गया।

जहाँ पर श्रीमती सुरेखा सक्सेना जी द्वारा जौनपुर निवासी श्री सन्दीप पाण्डेय जी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री/सदस्यता प्रभारी अखण्ड भारत, लखनऊ निवासी श्री मनीष बरनवाल जी को प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, सुल्तानपुर निवासी श्री उपेंद्र मिश्र जी को प्रदेश संगठन मंत्री, बाराबंकी निवासी श्री सन्दीप कुमार बबलू सिंह को प्रदेश सचिव, लखनऊ निवासी श्री जीतेन्द्र यादव को जिलाध्यक्ष लखनऊ,श्री शिवप्रकाश मिश्र को जिला प्रभारी लखनऊ,प्रयागराज निवासी श्री अनिल प्रजापति को जिलाध्यक्ष प्रयागराज व श्रीमती रत्ना राज जी को जिलाध्यक्ष प्रयागराज महिला मोर्चा सहित प्रयागराज से मुख्य मोर्चा व महिला मोर्चा की समस्त कार्यकारिणी की गठन किया गया l

संगठन के उद्देश्यों को बताते हुए श्रीमती सुरेखा सक्सेना जी ने बताया की महिला सुरक्षा, गौ रक्षा सहित सनातन धर्म के प्रति लोगों को जाग्रत करना, जैसे तमाम सामाजिक उत्थान हेतु कार्य करना l

भारतवर्ष को हिन्दुराष्ट्र बनाने के लिए श्रीधाम बागेश्वर सरकार के साथ पूरा संगठन रहेगा l उक्त अवसर पर मध्य प्रदेश से आयी श्रीमती बिंदु वर्मा जी सहित उत्तर प्रदेश से सैकणो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें l












