भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार की सुपरहिट पुरानी जोड़ी एक बार फिर एकसाथ जुड़ गई है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस में मिले खेसारीलाल यादव और रत्नाकर कुमार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार और भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव फिर से कोई बड़ा धमाका करनेवाले हैं।

जिस तरह से ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्म संघर्ष न सिर्फ सिनेमाघरों में महिला दर्शकों को लाने में कामयाब रही, बल्कि कई रिकॉर्ड बनाने में भी सफल साबित हुई। उसी तरह से एक बार फिर यह सुपरहिट जोड़ी बहुत बड़े बड़े धमाके करने को तैयार लग रही है।

सूत्रों का कहना है कि जल्द ही वे एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनानेवाला धमाल करनेवाले हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स बैनर के तले फिल्म, म्यूजिक एल्बम, वेब सीरीज और बहुत कुछ बैक टू बैक निर्माण किया जाएगा। अब देखना ये है कि ये जोड़ी क्या प्रस्तुत करके सबको चौंकाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here