Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar लायंस अनिंद का वृद्धाश्रम में सेवा कार्य

Total Samachar लायंस अनिंद का वृद्धाश्रम में सेवा कार्य

0
107

लखनऊ. लायंस क्लब राजधानी अनिंद द्वारा संचालित सेवा कार्यों के अंतर्गत जून माह में वृद्धजनों को भोजन कराया गया. कार्यक्रम का आयोजन सार्वजनिक शिक्षोन्य़न संस्थान वयो श्रेष्ठ मन्दिरम सरोजिनी नगर में किया गया. य़ह समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश का महत्वाकांक्षी उपक्रम है.

कार्यक्रम के संयोजक मुकेश गुप्ता थे. संरक्षक राकेश अग्रवाल ने बताया कि क्लब द्वारा प्रत्येक महीने समाज सेवा सम्बन्धी कार्य किए जाते हैं. पिछले महीने भी इसी वृद्धाश्रम में वृद्धाजनों को भोजन कराया गया था. इस प्रकार के कार्यक्रमों से यहां रहने वाले वृद्धों को पारिवारिक अनुभूति होती हैं. इस अवसर पर नरेश चंद्र,राम कुमार आजाद, आशीष गांगुली, योगेश गोयल, योगेश दीक्षित,संजय सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here