Home Entertainment Total Samachar…. गुम है किसी के प्यार में’ स्टार प्लस पर 5 अक्टूबर से 

Total Samachar…. गुम है किसी के प्यार में’ स्टार प्लस पर 5 अक्टूबर से 

0
248

 

 

अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ)

 

बंगाली शो ‘कुसुम डोला’ का रीमेक है ये शो

स्टार प्लस के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस कॉकरो और शाइका एंटरटेनमेंट अपने दर्शकों के लिए ‘गुम है किसी के प्यार में’ नामक नया फिक्शन शो लेकर आ रहा है। यह शो एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमता है और यह सुपर-हिट बंगाली शो ‘कुसुम डोला’ का रीमेक है। इस शो में नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।यह 5 अक्टूबर को चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

इसमें प्रतिभाशाली अभिनेता नील भट्ट एक आईपीएस अधिकारी विराट चौहान के रूप में नज़र आने वाले हैं, जो प्यार और कर्तव्य के बीच जूझते दिखाई देंगे। विराट (नील द्वारा अभिनीत किरदार) को पत्रलेखा (ऐश्वर्या शर्मा इस भूमिका में ) के साथ प्यार है, लेकिन अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण और अपने कर्तव्य को पूरा करने के प्रयास में उसे एक शहीद की बेटी सई (आयशा सिंह द्वारा अभिनीत किरदार) से शादी करनी पड़ती है।

अपने नए शो के लॉन्च के बारे में बात करते हुए निर्माता राजेश राम सिंह कहते हैं कि , “शो की कहानी एक लव ट्राइंगल पर केंद्रित है, जिसमें एक पिता-बेटी का रिश्ता भी दर्शकों का ध्यान खींचेगा। हमने 1 सितंबर से सभी एसओपी का अनुसरण करते हुए शूटिंग शुरू कर दी है। चैनल ने अबतक महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि पर आधारित शोज़ कम किए हैं और इस शो के साथ चैनल महाराष्ट्र मार्केट एक्सप्लोर करेगा। इस शो में एक नक्सल एंगल भी शामिल है।”

इस शो में किशोरी शहाणे, संजय नार्वेकर, मिलिंद पाठक और शैलेश दातार जैसे लोकप्रिय कलाकार भी विभिन्न भूमिकाओं में नज़र आएँगे।

‘गुम है किसी के प्यार में’ का 5 अक्टूबर को स्टार प्लस पर लांच

होगा !

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here