Home Entertainment Total Samachar अब आपको गुदगुदाने आ रही हैं ‘मेट्रो पार्क- कवॉरंटिन एडिशन’……

Total Samachar अब आपको गुदगुदाने आ रही हैं ‘मेट्रो पार्क- कवॉरंटिन एडिशन’……

0
211

 

रणवीर शौरी और ओमी वैद्य के प्रमुख किरदारों वाली फ़िल्म

‘मेट्रो पार्क- कवॉरंटिन एडिशन’ के ट्रेलर को मिली शानदार प्रतिक्रिया !

 

 

 

मुम्बई से अमित मिश्रा

शो ‘मेट्रो पार्क’ के पहले सीज़न के साथ डिजिटल स्पेस (Eros) में अपनी छाप छोड़ने के बाद इरोस नाउ अब ”मेट्रो पार्क- कवॉरंटिन एडिशन’ ‘ के साथ तैयार है।

‘मेट्रो पार्क’ संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एक गुजराती परिवार की काल्पनिक कहानी है, जिसमें दिखाया गया है कि वे महामारी के कारण लॉकडाउन की स्थिति से कैसे निपट रहे हैं। ट्रेलर को न केवल दर्शकों से बल्कि समीक्षकों द्वारा भी अपने अनूठे और मज़ेदार कंटेंट के लिए शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। निस्संदेह शो का ‘कवॉरंटिन एडिशन’ मज़ेदार क्षणों से भरपूर होगा और यहां तक कि ऐसे उदाहरण भी देखने मिलेंगे जिससे हर कोई संबंधित महसूस करेगा।

इस मिनी श्रृंखला को लॉकडाउन के बीच सुरक्षा के तहत पूरी तरह से सभी के घरों से शूट किया गया है। इस शो में रणवीर शौरी, ओमी वैद्य, पितोबाश, पूर्बी जोशी और वेगा तमोटिया प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

‘मेट्रो पार्क – कवॉरंटिन एडिशन’ में 3 से 5 मिनट के पांच एपिसोड होंगे। अबी वर्गीज और वेणुगोपालन द्वारा निर्देशित, यह शो 23 मई 2020 से स्ट्रीम होगा।

लॉकडाउन में फिल्माई गयी अपनी पहली श्रृंखला ‘ए वायरल वेडिंग’ देने के बाद, इरोस ने अब ताज़े कंटेंट के साथ फिर से वापसी कर ली है और लॉकडाउन में शूट किये गए कंटेंट के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here