Home ताज़ा ख़बर Total Samachar…. विद्यांत में प्रवेश का अवसर

Total Samachar…. विद्यांत में प्रवेश का अवसर

0
213

लखनऊ। विद्यांत हिन्दू पीजी कोलेज में एमकॉम,बीकॉम व बीए प्रथम वर्ष और एम ए इतिहास की रिक्त सीटों पर प्रवेश का एक अवसर प्रदान किया गया है। यह जानकारी प्राचार्य प्रो धर्म कौर ने दी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी शेष सीटों के लिए यथा शीघ्र आवेदन कर सकते है। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन कॉलेज की वेबसाइट www.vidyantcollegeonline.org पर किए जा सकते हैं,जबकि ऑफलाइन आवेदन फार्म कॉलेज से सुबह 09 से दोपहर 02 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं।

प्रवेश आवेदन शुल्क 700 रुपये है। उन्होंने बताया कि स्नातक कला में 670, स्नातक कॉमर्स में 320, स्नातक कॉमर्स सेल्फ फाइनेंस में 120, परास्नातक इतिहास सेल्फ फाइनेंस में 60 और परास्नातक वाणिज्य सेल्फ फाइनेंस में 120 सीट हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में एनएसएस व कॅरियर काउंसलिंग सेल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। महाविद्यालय में एक विषय के रूप में स्पोर्ट्स की भी सुविधा है। इस विषय में अध्यापन व प्रशिक्षण हेतु स्थायी एसोसिएट प्रोफेसर है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here