
सुरेश चोपड़ा, संवाददाता, मध्य गुजरात.
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]
गुजरात तट से दूर अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के जवानों की गोलीबारी में महाराष्ट्र के एक मछुआरे की मौत हो गई। इस दौरान मछुआरे की नाव का एक सदस्य घायल हो गया। देवभूमि द्वारका के पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि महाराष्ट्र के ठाणे का एक मछुआरा मछली पकड़ने वाली नाव ‘जलपरी’ पर था। शनिवार शाम को पीएमएसए कर्मियों द्वारा उस पर और चालक दल के अन्य सदस्यों पर गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौत हो गई व चालक दल का एक अन्य घायल हो गया।
उन्होंने कहा कि नाव पर चालक दल के सात सदस्य थे और गोलीबारी की घटना में उनमें से एक को मामूली चोट आई है।एक कि मौत हुई है मृतक मछुआरे श्रीधर रमेश चमरे (32) का शव आज ओखा बंदरगाह लाया गया। पोरबंदर नवी बंदर पुलिस ने इस संबंध में एफ आई आर दर्ज कीहै । पुलिस कप्तान जोशी ने कहा कि मृतक श्री धर चमरे मछली पकड़ने वाली नाव ‘जलपरी’ पर सवार था। यह नाव 25 अक्टूबर को ओखा से सात चालक दल के सदस्यों के साथ रवाना हुई थी, जिनमें से पांच गुजरात से और दो महाराष्ट्र से थे। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
मृतक श्री धर के परिजन मौके पर पहुंच गए है अरब सागर में पाकिस्तान की नापाक हरकत त्यौहार के मौके पर हुई है मृतक के ससुर भी उसी नाव पर सवार थे जिन्होंने पूरी घटना का विवरण दिया















