Home Entertainment Total Samachar… पवन सिंह के इस गाने को मिले मिलियन व्यूज

Total Samachar… पवन सिंह के इस गाने को मिले मिलियन व्यूज

0
241

‘ये लड़की सही है ’ रिलीज होते ही हुआ  वायरल 

मुंबई से अमित मिश्रा

भोजपुरी सिने जगत में सक्‍सेस का पर्याय बन चुके पवन सिंह का दूसरा इंटरनेशनल गाना ‘ये लड़की सही है’ रिलीज होते ही खूब वायरल हो गया है। दुबई में शू‍ट हुए इस गाने में एक बार फिर से पवन सिंह का जलवा  देखने को मिल रहा है। पवन सिंह इस गाने में कई मशहूर मॉडल्स के साथ स्‍क्रीन शेयर करते नजर आये हैं। इस गाने को यशी फिल्‍म्‍स द्वारा बनाया गया है और रिलीज भी यशी फिल्‍म्‍स के यू ट्यूब चैनल से ही किया गया है। इस गाने को अब तक 16,76396 बार देखा जा चुका है।कोरोना संकट के बीच लंबे समय बाद पवन सिंह का कोई गाना आया है, जिसे पवन सिंह के फैन्स के साथ-साथ तमाम भोजपुरी म्युज़िक लवर्स खूब पसंद कर रहे हैं।

गाने को मिल रही अपार सफलता से पवन सिंह के अलावा गाने के निर्माता और यशी फिल्‍म्‍स के एमडी अभय सिन्‍हा भी खूब प्रसन्न नजर आये। उन्‍होंने कहा कि हमने जो प्रयोग किया वह सफल रहा है। अब भोजपुरी इंडस्‍ट्री भी प्रयोगधर्मी हो रही है और उससे भी बड़ी बात ये है कि इंडस्‍ट्री के लिए ये प्रयोग सफल साबित हो रहे हैं। ऑडियंस नई और कलात्‍मक चीजों को पसंद करते हैं। यह इंडस्‍ट्री की तरक्‍की के लिए अच्‍छे संकेत हैं। ”

उन्‍होंने आगे बताया कि भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के इतिहास में अलबम ‘ये लड़की सही है’ दूसरा ऐसा अलबम है जिसकी शूटिंग विदेशों में हुई है। इससे पहले हमने ही पवन सिंह को लेकर अलबम ‘नंबर ब्‍लॉक चल रहा है’ की शूटिंग दुबई के मनोरम लोकेशनों पर की थी। दूसरे अलबम की शूटिंग भी दुबई में हुई है।

इस गाने के डायरेक्‍टर कुमार सौरव सिन्‍हा हैं। लिरिक्‍स आजाद सिंह का है। आजाद सिंह के साथ ही सजन मिश्रा ने इस गाने का म्युज़िक दिया है। इसके डीओपी वासु हैं तथा डांस संजय कोर्वे का है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here