Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar…. पुलिस और बदमाशों में हुआ मुठभेड़…8 पुलिस के जवान शहीद….

Total Samachar…. पुलिस और बदमाशों में हुआ मुठभेड़…8 पुलिस के जवान शहीद….

0
308

पुलिस के आठ जवान शहीद।

उत्तर प्रदेश के कानपुर से बड़ी खबर।

कानपुर के चौबेपुर के विकरु गाँव की घटना।

विकास दुबे हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई थी पुलिस।

शहीद होने वालों में एक SHO स्तर के सीओ, तीन सब इंस्पेक्टर व चार कॉन्स्टेबल शहीद हुए।

7 पुलिस कर्मी घायल अवस्था मे अस्पताल में भर्ती। अभी हालत गम्भीर।

JCB से रास्ता रोककर पूरी प्लानिंग के साथ पुलिस वालों को बनाया निशाना।

पुलिस के पहुंचने की पहले से लग गई थी खबर।

60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है विकास दुबे के खिलाफ।

 

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश में कानपुर के बिठूर में बदमाशों ने दबिश देने गई पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसमें सीओ और एसओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए. ये घटना शिवली थाना क्षेत्र के विकरू गांव की है जहां देर रात पुलिस दबिश देने गई थी. फायरिंग में 7 पुलिसकर्मी घायल भी हो गए हैं.

मुठभेड़ के दौरान सीओ और बिठूर थाने के प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को गोली लगी है. घायल पुलिसकर्मियों का रीजेंसी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. पुलिस विकास दुबे नामक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए विकरू गांव में गई थी. हमलावरों ने छतों से पुलिस पर गोलियां बरसाईं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त की. सीएम योगी ने बदमाशों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. वो अपर मुख्य सचिव और डीजीपी के लगातार संपर्क में हैं.

उत्तर प्रदेश के DGP एचसी अवस्थी ने फोन पर बताया, ‘विकास दुबे एक शातिर अपराधी है और कानपुर का हिस्ट्रीशीटर भी है. इसके ऊपर 60 मुकदमे दर्ज हैं. कानपुर के राहुल तिवारी नाम के व्यक्ति ने 307 का एक मुकदमा इसके ऊपर दर्ज कराया है. इस पर दबिश डालने के लिए विकरू गांव जो चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, एक बड़ी पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची. पुलिस को रोकने के लिए इन्होंने पहले से ही जेसीबी लगा कर रास्ता रोक रखा था. पुलिस पार्टी के पहुंचते ही बदमाशों ने छतों से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पुलिस के 8 लोग शहीद हो गए. इनमें डिप्टी एसपी देवेंद्र मिश्रा, 3 सब इंस्पेक्टर और 4 कांस्टेबल हैं. ये बदमाशों की फायरिंग में शहीद हो गए. घटनास्थल पर ADG लॉ एंड आर्डर पहुंच रहे हैं. एसएसपी और आईजी मौके पर हैं. कानपुर की फोरेंसिक टीम जांच कर रही है. STF भी लगा दी गई है.’

अपराधियों को पकड़ने के लिए विकास दुबे के करीबियों के 100 से ज्यादा मोबाइल फोन ट्रेस पर लगाए गए हैं. काशी राम निवादा गांग में भी एसटीएफ की टीम पहुंची है, जहां कुछ लोगों को ट्रेस किया गया है.

मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नाम

 

पुलिसकर्मियों की मौत पर सीएम योगी ने जताई संवेदना, घटना पर मांगी रिपोर्ट

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर की इस घटना में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति शोक और अपनी संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने घटना की रिपोर्ट तलब की है और साथ ही डीजीपी एचसी अवस्थी से अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने पूरे मामले की रिपोर्ट भी मांगी है। आपको बता दें कि कानपुर में देर रात कुख्यात बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। एडीजी जय नारायण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कई सिपाहियों को बेहद गंभीर हालत में रीजेंसी भर्ती कराया गया है और कई पुलिसकर्मी लापता हैं। पुलिस के आलाधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। घटना कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव की है। आपको बता दें कि गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे बिठूर और चौबेपुर पुलिस ने मिलकर विकास दुबे के गांव बिकरू में उसके घर पर दबिश दी। बिठूर एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विकास और उसके 8-10 साथियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घर के अंदर और छतों से गोलियां चलाई गईं। गोलीबारी में सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा और एसओ शिवराजपुर महेश यादव शहीद हो गए। उनके साथ करीब आठ पुलिसकर्मी भी शहीद हुए हैं। जबकि एसओ बिठूर, एक दरोगा समेत कई पुलिसकर्मियों को गोली भी लगी है। जिन्हें गंभीर हालत में रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, मामले में 500 से ज्यादा लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं। कानपुर मंडल की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। एसटीएफ ने मोर्चा संभाला है है। डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार मौके पर पहुंच गए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here