Home राज्य बिहार Total Samachar… जनहित के प्रति राजग सजग

Total Samachar… जनहित के प्रति राजग सजग

0
274

 

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

 

बिहार विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत राजग सजग है। भाजपा,जेडीयू और लोक जनशक्ति पार्टी ने आपसी सहमति से सीटों का बंटवारा कर लिए है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुलाकात सार्थक रही। प्रदेश की राजग सरकार को अपनी उपलब्धियों पर विश्वास है। जबकि महागठबंधन के राजद व कांग्रेस को इस मुद्दे पर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। राजद के अतीत उसकी परेशानी का कारण है। बिहार के लोग राजग के कुशासन को भूले नहीं है। लालू यादव का परिवार घोटालों के आरोपों का सामना कर रहा है। इसके अलावा लालू के पुत्रों में मतभेद भी यहां चर्चित है। ऐसे में यह महागठबन्धन बेहतर विकल्प का दावेदार नहीं रह गया है। चुनावी तैयारियों की दृष्टि से भाजपा और जेडीयू सक्रिय है। भजपा ने आत्मनिर्भर बिहार अभियान शुरू किया है। पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आत्मनिर्भर बिहार अभियान का शुभारंभ किया। वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी द्वारा स्लोगन गाना, लोगों के सुझाव के लिए टोल फ्री नम्बर,वेबसाईट भी शुरू की गयी है। भाजपा जनभागीदारी के साथ चलने वाली पार्टी है।

आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को बिहार की जनशक्ति की भागीदारी से पूरा करने के लिए पार्टी ने यह अभियान चलाया है। बिहार वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ आत्मनिर्भरता की नए दौर में जाने को तैयार है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने वाले अनेक लोगों को जेपी नड्डा जी को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। प्रदेश के लोगों के सुझाव जानने के लिए अभियान के रथ को भी नड्डा ने फ्लैग दिखाकर रवाना किया। दरभंगा में मखाना अनुसंधान केंद्र में हुए कार्यक्रम में मखाना व मछली उत्पादन से जुड़े लोगों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुजफ्फरपुर में नड्डा व भूपेंद्र यादव की किसान चाची से मुलाक़ात हुई।महिला किसानों से संवाद हुआ। भूपेंद्र यादव ने बताया कि आत्मनिर्भर बिहार अभियान को सभी का समर्थन मिल रहा है। भाजपा भी पूरे आत्मविश्वास के साथ बिहारवासी जनता की भागीदारी से इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here