Home Corona Total Samachar  रेप पीड़िता कोरोना पॉजिटिव,तिहाड़ जेल में बंद...

Total Samachar  रेप पीड़िता कोरोना पॉजिटिव,तिहाड़ जेल में बंद है रेप आरोपी… मचा हड़कंप….

0
214

 

दिल्ली। दिल्ली मे्ं एक रेप पीडिता की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उसके रेप का आरोपी तिहाड़ जेल में बंद है। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जेल में हड़कंप मच गया। यह जानकारी मिलते ही हरकत में आए जेल प्रशासन ने आरोपी समेत दो कैदियों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भेजा है।

अब जेल प्रशासन को कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने का इंतजार है.बताया जाता है कि रेप का यह आरोपी कुछ दिन पहले ही तिहाड़ जेल लाया गया था। इसे जेल नंबर 2 में रखा गया था। 9 मई को तिहाड़ प्रशासन को यह पता चला कि आरोपी ने जिस लड़की के साथ रेप किया था, वह कोरोना से संक्रमित पाई गई है।

यह जानकारी मिलते ही जेल में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन हरकत में आ गया और आरोपी के साथ बंद दो और कैदियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया। अब जेल प्रशासन को रिपोर्ट आने का इंतजार है। जेल प्रशासन की मानें तो कैदी की जांच रिपोर्ट कल तक आ सकती है। जेल प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य एहतियात का पालन करने की जानकारी दी और कहा कि पूरी सतर्कता बरती जा रही है। जेल में आने वाले हर कैदी की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। जेल प्रशासन अपनी तरफ से हर एहतियाती कदम उठा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here