Home Views बम Total Samachar… अमेरिका में असली नायक सड़कों पर……..

Total Samachar… अमेरिका में असली नायक सड़कों पर……..

0
268

 

अमेरिकन्स की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी जहां एक तरफ लाखो लोग कोरोना संक्रमित हैं लेकिन एक अश्वेत के साथ हुई ज्यादती के खिलाफ़ लोग परवाह किये बिना सड़कों पर निकल पड़े। हर जगह लोगों के मन में अपने देश के अल्पसंख्यक के लिए क्या ऐसी ही भावना होनी चाहिए।

सारे घटनाक्रम में जो दो बातें बहुत अच्छी लगी उनमें एक है उस क्रूर पुलिस ऑफिसर की पत्नी का अपने पति को तलाक की घोषणा करना ..शुक्र है वो लोग पतिदेव से जुड़े व्रत, उपवास नही करती वरना अपने लंपट पति का साथ देने की मजबूरी होती।

दूसरी जो तस्वीर अच्छी लगी वो मियामी के पुलिसवालों का घुटनो के बल बैठकर इस घटना के लिए अफसोस ज़ाहिर करना।

एक बात और जिन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है कई हॉलीवुड के नायक उनकी जमानतें करवा रहे हैं। हमारे ज्यादातर नायक तो सरकार और सिस्टम की ज्यादती को सही साबित करने में चापलूसी के तौर पर लगे रहते हैं।
और ये भी पता चला कि ऐसे हालात हुए की पहली दफा व्हाइट हाउस की लाइट ऑफ की गई। ट्रम्प को बंकर में छुपना पड़ा। ……ये तो होना है जब असली नायक यानी कि जनता सड़क पर होती है तो खलनायकों को भागना ही पड़ता है।

अनिता मिश्रा की वाल से

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here