Home Quick न्यूज़ Total Samachar बदला लायंस चुनाव का परिदृश्य

Total Samachar बदला लायंस चुनाव का परिदृश्य

0
256

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
लायंस डिस्ट्रिक्ट 321 बी वन के चुनाव का परिदृश्य बदल चुका है। इसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद के लिए कमल शेखर और वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय पद के लिए विश्वनाथ चौधरी के नामों का अनुमोदन कर दिया गया। जबकि वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम पद के लिए डॉ जगदीश अग्रवाल को भारी नाराजगी का सामना करना पड़ा। सत्तावन प्रतिशत मतदाताओं ने उनको नकार दिया। चुनाव में कुल दो सौ इक्यावन वोट पड़े थे।इसमें जगदीश अग्रवाल मात्र एक सौ सात वोट हासिल कर सके। एक सौ चवालीस सदस्यों ने उनके विरोध में वोट दिया। इस तरह जगदीश अग्रवाल फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नहीं चुने जा सके। वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ मनोज रुलेहा ने कमल शेखर और विश्वनाथ चौधरी को निर्वाचित और डॉ जगदीश अग्रवाल को रिजेक्ट घोषित किया। डॉ रुहेला ने चुनाव प्रक्रिया व परिणाम की जानकारी इंटरनेशनल लायंस क्लब को प्रेषित कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here