Home भारतवर्ष Total Samachar दुखद.. कुत्तो ने अपना निवाला बनाया एक मजदूर के शव...

Total Samachar दुखद.. कुत्तो ने अपना निवाला बनाया एक मजदूर के शव को

0
229

 

लोहता में मजदूर के शव को जानवरों ने बनाया निवाला ।

 

 

 

वाराणसी/लोहता : थाना क्षेत्र के खेवसीपुर गांव में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां खूंखार आवारा कुत्तों ने भट्टे पर काम करने वाले मजदूर के शव को अपना निवाला बना डाला। घटना बुधवार की रात उस वक्त की है, जब मजदूर के शव कुत्तों ने नोच नोच कर आधा कर दिया ।
वही गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों ने शव को कुत्तों को खाते हुए देखा तो वे सहम गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है ।

मिली जानकारी के अनुसार खेवसीपुर गांव में आज सुबह पावर मार्का ईट भट्टे पर काम करने वाला मजदूर गोविंद 28 वर्ष मूल रूप से रांची झारखंड के रहने वाला था जिसका शव भट्टे पास स्थित एक खाली प्लाट में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी । शव को जानवरो द्वारा नोच नोच कर शरीर को आधा कर दिया गया है । सुबह मौके पर लोहता पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक पांडेय पहुचकर जांच पड़ताल किया । ग्रामीणों ने बताया कि मजदूर शराब का आदि था पिछले दो दिनों से लगातार शराब के नशे में रहता था । फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here