Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar सासंद रवि किशन ने की प्रवासी मजदूरों की मदद…..

Total Samachar सासंद रवि किशन ने की प्रवासी मजदूरों की मदद…..

0
257

 

पवन मिश्रा, इस्ट यूपी व्यूरों चीफ

मुम्बई। उ्त्तर प्रदेश  में आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिये लगातार लगभग अब तक 1000 ट्रेनो का इन्तजाम किया जा चुका हैं। लगातार कई ट्रेनों का मुम्बई से आने का सिलसीला  अनवरत चल रहा हैं। मुम्बई में अभी भी प्रवासी मजदूरों की काफी संख्या हैं। जो कि अपने वतन वापसी का इन्तजार कर रहे हैं।

बुधवार को एक ट्रेन बोरीवली से गोरखपुर  के लिये दिन के 2 हजे चलने वाली थी लेकिन किसी कारण उस ट्रेन के चलने में विलम्ब हो रहा था। इस बात खबर लगते ही गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी सीने स्टार रवि किशन खुद बोरीवली स्टशन पहुच गये। रवि किशन वहां मौजुद सभी प्रवासी मजदूरों से मुलाकत की और उनका हाल चाल जाना।

रवि किशन ने ट्रेन से यात्रा करने वाले मजदूरों को खाना पानी बिस्कीट भी उपलब्ध कराये….. किसी कारण ट्रेन बोरीवली स्टेशन से लगभग शाम के 6 बजे ट्रेन रवाना हुई। जब तक ट्रेन वहां से रवाना नही हुई तब तक रवि किशन स्टेशन पर मौजुद रहे। लोगों की मदद करते रहे।

जब हमारी टीम ने गोरखपुरकेसांसद और भोजपुरे सीने स्टार रवी किशन से बात  की तो उन्होने कहा कि….

रवि किशन ने एक साफ कहा कि जिसे राजनीति करनी हैं वो करें मैं तो जनता का सेवक हूं तो मैं सेवा करूंगां। साथ ही मुंबई के बोरिवली स्टेशन से गोरखपुर के लिए ट्रेन जिसको 2 बजे दिन में जाना था 4 बजे तक जब ट्रेन नहीं निकली तो चिंता हुई और जानने के लिए स्वयं स्टेशन पहुंचा और 2 घंटे वहीं रहा 6 बजे जब तक सबको विदा नहीं किया, तब तक वहीं रहा सभी को रास्ते के लिए भोजन पैकेट  पानी की बोतल बिस्किट आदि वितरित कर गोरखपुर की देवतुल्य जनता को सम्मान सहित विदा किया, सभी यात्री बहुत खुश थे सभी ने मुंबई पुलिस के सम्मान में जयकारे लगाए। अभी भी जो लोग मुंबई में या और प्रांतों में फंसे हुवे है। सभी को सकुशल अपने घर गोरखपुर पहुंचाया जाएगा। गोरखपुर की देवतुल्य जानता मेरे लिए भगवान है और मैं उनकी सेवा के लिए सदैव इसी प्रकार लगा रहूंगा।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here