Home ताज़ा ख़बर Total Samachar… आत्मनिर्भर भारत में योगदान

Total Samachar… आत्मनिर्भर भारत में योगदान

0
222

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना आपदा में भी अवसर तलाशने के मंसूबा जताया था। उन्होंने कहा था कि कोरोना ने विश्व का परिदृश्य बदला है। इसमें भारत को महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करना होगा। लेकिन इसके पहले भारत को आत्मनिर्भर बनना होगा। इसके दृष्टिगत केंद्र सरकार भारी आर्थिक पैकेज भी दे रही है। यह आत्मनिर्भर बनने में सहायक होगा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने इस आत्मनिर्भर भारत अभियान में विश्वविद्यालयों से योगदान देने का आह्वान किया है।

एक बेबीनार में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय कौशल तकनीक संवर्द्धन, स्थानीय संसाधनों और श्रम शक्ति को सशक्त करते हुए इस अभियान में सहयोग करें। जिससे समाज और राष्ट्र स्वस्थ, सतर्क और सशक्त बना रहे। राज्यपाल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी उल्लेख किया। कहा कि देश के विकास का रास्ता उन्नत गांव से होकर गुजरता है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था का राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। केन्द्र एवं राज्य सरकार कोरोना महामारी और लाॅकडाउन के कारण आर्थिक समस्याओं से जुझे रहे ग्रामीण परिवारों को रोजगार से जोड़ने के लिए अनेक कल्याणकारी कदम उठाये हैं। कुलाधिपति के रूप में आनन्दी बेन पटेल उच्च शिक्षा के प्रति भी सजग रहती है।

कोरोना व लॉक डाउन के दौर में वह उपयुक्त दिशा निर्देश प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा प्रणाली में प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार की अनेक सम्भावनाएं हैं। शिक्षाविदों को आॅनलाइन कोर्सेज चलाने एवं आनलाइन परीक्षा कराने विचार करना चाहिए। जिससे शिक्षण एवं परीक्षा प्रणाली के भविष्य की रूपरेखा तैयार की जा सके। परीक्षा,सत्र नियमन के साथ ही छात्र छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य को भी ध्यान रखना होगा। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्देशित मानकों के अनुसार व्यापक कार्य योजना बननी चाहिए

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here