हेमांगिनी पटेल, संवाददाता, दक्षिण गुजरात.
गुजरात में लगातार एक के बाद एक परेशानी आती ही जा रही हैं। कोरोना का कहर अभी थमा ही नही था कि दूसरी तरफ बाढ़ ने अपना भयावह रूप दिखाना शुरू कर दिया हैं। गुजरात के कई शहर इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं। आज हम आपको गुजरात के भरूच शहर का हाल बतायेगें साथ ही आप को 10 तस्वीरों के जरिये ये समझाने की कोशीश करेगें की गुजरात के भरूच में नर्मदा नदी ने किस तरह कोेहराम मचा रखा हैं।
भरूच में बाढ़ आने का कारण
गुजरात के भरूच में सरदार सरोवर डैम से पानी छोड़े जाने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गय़े हैं। दक्षिण गुजरात के भरूच में नर्मदा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ते ही जा रहा हैं। नर्मदा नदी का जो जलस्तर 24 घन्टें पहले 32 फीट था, वो अब बढ़ कर खतरे के निशान के उपर 35 फिट तक पहुच गया हैं। जिसकी वजह से भरूच जिले के कई दर्जन गांवों में नर्मदा नदी का पानी भर गया हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुचाने के लिये एनडीआरएफ की टीम ने रेस्कू आपरेशन शुरू कर दिया हैं।
10 तस्वीरों के जरिये बाढ़ की स्थिती
1-मंगलवार दोपहर तक नर्मदा नदी का जलस्तर 34.76 फुट था लेकिन लगातार पानी के बढ़ने से 35 फीट को पार कर 35.24 फीट हो गया। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने लोगों को सावधान रहने की अपील की है।

2- नर्मदा नदी का पानी जिस तरह से लगातार बढ़ रहा हैं उससे नर्मदा नदी के किनारें बसे गाव को छोड़ कर लोग जाने को मजबूर हैं। लोग अपना अपना समान लेकर किसी तरह से पानी में होते हुए सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं।

3- नर्मदा नदी के किनारे के कुल 52 गांव, भरुच में 21 और नर्मदा जिले में 19 गांव के लिए अलर्ट जारी किया गया है। भरुच, अंकलेश्वर और झगड़िया तहसीलों के 22 गांवों के अब तक 2540 लोगों का सुरक्षित निकाला जा चुका है।
4- भरुच के गोल्डन ब्रिज के नर्मदा नदी का जलसतह 34.25 फुट है और अभी भी यह सतह बढऩे की संभावना है। नदी में लगातार जलस्तर में वृद्धी हो रही है। इससे गोल्डन ब्रिज पर यातायात कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया है।
5-नर्मदा नदी के लगातार बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए प्रशासन द्वारा भरुच, अंकलेश्वर और झगडिया तहसील के 4977 लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुचाया हैं।
6- नर्मादा नदी का पानी गांव में भर जाने के कारण गांव के लोग अपने समान और जानवरों को लेकर सुरक्षित स्थान पर जाने की कवायद में लगे हुए हैं।
7- जिस गांव के चारों तरफ नर्मदा नदी का पानी भर गया हैं वहां प्रशासन की मदद से नाव के जरिये ग्रामीणों और जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाया जा रहा हैं।
8- ये तस्वीर ये बताने के लिये काफी हैं कि नर्मदा नही ने पूरे दक्षिण गुजरात में किस तरह से कोहराम मचाया हैं। अब तो नदि के किनारें बने मकानों और मन्दिरों पर भी खतरा मण्डराने लगा हैं। इस तस्वीर में तो नदी के किनारों बना एक मन्दिर नदी के पानी में ताश के पत्ते की तरह भरभरा कर पानी में समाहित हो गया।
9- भारी बारिश के कारण गुजरात में एनडीआरएफ की 13 और एसडीआरएफ की 2 टीमें तैनात की गई हैं। राज्य के स्टेट हाईवे की 33 समेत 297 सड़कों पर परिवहन सेवाएं बंद हैं। इसके अलावा एसटी विभाग द्वारा 48 रुट की 101 ट्रीप भी रद्द कर दी गई हैं।

10-मौसम विभाग द्वारा कच्छ, उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ विस्तारों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के विस्तार में लो-प्रेशर सिस्टम का निर्माण होने के कारण इन विस्तारों में भारी बारिश की आगाही है। इन विस्तारों के अलावा राज्य के अन्य जिलों में हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है।
















