यहाँ सितारे हैं, यहाँ सारे है, यहाँ मस्ती है, यहाँ दोस्ती है, यहाँ धमाल है और यहाँ धूमधड़ाका है । धमाल गीतों का रोमांच, प्रिय कलाकार का प्रफुल्लित करनेवाला कुछ हटके परफार्मेंस , जोशीला माहौल और हास्य का जबरदस्त तड़का अगर एकसाथ देखने – सुनने को मिले तो यकीनन नए साल के सेलिब्रेशन कि रंगत कितनी मजेदार हो जायेगी। अब ये कहने की जरूरत नहीं है कि जश्न का रंग दोगुना हो जाएगा। जी हां, स्टार प्रवाह पर न्यू ईयर स्पेशल प्रोग्राम ‘स्टार प्रवाह धूमधड़ाका 2022’ दर्शकों का खूब मनोरंजन करने को तैयार है।

स्टार प्रवाह के कलाकार इस साल को एक स्मित मुस्कान के साथ अलविदा कहकर नए साल का जोशीला स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इस आयोजन के अवसर का अनुभव हर परिवार अपने घर पर ही लेने को तैयार रहे। इस सेलिब्रेशन में स्टार प्रवाह परिवार के साथ- साथ श्रुति मराठे, मृण्मयी देशपांडे, संस्कृति बालगुड़े व मानसी नाईक आदि कलाकारों की दिलकश अदायें भी नजर आनेवाली हैं।

आनंद शिंदे के गाने सुनते ही पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। स्टार प्रवाह धूमधड़ाका 2022 सेलिब्रेशन में भी यही खास हुआ है। आनंद शिंदे के गाने पर स्टार प्रवाह के पूरे परिवार ने जमकर डांस किया। अवधूत गुप्ते और आदर्श शिंदे की जुगलबंदी ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया।

पहली बार गौरी यानि जानी-मानी अभिनेत्री उर्मिला कोठारे ने मंच पर एक अनूठी नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को नया आयाम दिया है। प्रफुल्लित करनेवाले प्रदर्शन के साथ सिद्धार्थ जाधव और सिद्धार्थ चांदेकर के जोरदार सूत्र संचालन ने कार्यक्रम में एक अलग रंगत ला दी है ।

” स्टार प्रवाह धूमधड़ाका 2022 ” कार्यक्रम रविवार 2 जनवरी को शाम 7 बजे स्टार प्रवाह पर देखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here