Home ताज़ा ख़बर Total Samachar…. विद्यार्थीयों की सुविधा के प्रयास

Total Samachar…. विद्यार्थीयों की सुविधा के प्रयास

0
220

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

कोरोना संकट के इस दौर में लखनऊ विश्वविद्यालय ने अनेक अकादमिक व सामाजिक कार्य किये है। यह सभी आपदा में अवसर के अनुरूप थे। अपने शताब्दी वर्ष में शिक्षण व सुविधाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास किया गया। जिसमें ऑनलाइन कक्षाएं,आसानी से वेबसाइट पर अध्ययन सामग्री की उपलब्धता,विद्यार्थीयों की काउंसलिंग भी शामिल है। शिक्षण संस्थानों में अंतिम वर्ष की परीक्षा आयोजित करने की तैयारी चल रही है। ऐसे में लखनऊ विश्वविद्यालय ने छात्रों की परीक्षाओं से संबंधित अधिक से अधिक सेवाओं तक ऑनलाइन पहुँच बनाने की व्यवस्था की है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति,प्रो.आलोक कुमार राय ने एक नई योजना का शुभारंभ किया है, जिसका नाम इलेक्ट्रॉनिक एक्सेस टु सर्विसेस ऑफ़ एग्ज़ामिनेशन है। जिसका उद्देश्य अपने नामांकित छात्रों को परीक्षा से संबंधित सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराना है। इस सुविधा का प्रारम्भ कुलपति कार्यालय के कमेटी हाल मे सामाजिक रूप से दूरी बनाते हुए सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक,संकायों और विशेष प्रकोष्ठों के सभी डीन,लुटा अध्यक्ष, प्रॉक्टर, छात्र कल्याण के डीन और अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे। इसमें प्रशासनिक प्रक्रिया को छात्रों के लिए आसान बनाने का निर्णय हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here