सोमवार 13 दिसंबर से शेमारू टीवी लेकर आ रहा है दुनियाभर में मशहूर और कई पुरस्कारों से नवाज़ा गया कोरियन ड्रामा ‘गॉब्लिन’. ‘गार्डियन: द लोनली एंड ग्रेट गॉड’ के नाम से भी जाने जानेवाला ‘गॉब्लिन’ कोरिया इतना पॉप्युलर हुआ था कि पूरी दुनिया के दर्शकों का ध्यान इसने अपनी ओर आकर्षित किया और उनका दिल जीतने में पूरी तरह कामयाब हुआ.

कोरियाई लोक कथाओं से प्रेरित ‘गॉब्लिन, ‘ फैंटसी ड्रामा और रोमांस का बेहद आकर्षक मिश्रण है. इसमें गॉब्लिन यानि किम शिन की मुख्य भूमिका निभाई है ‘ट्रेन टू बुसान’ और हाल ही बेहद मशहूर हुए शो ‘स्क्विड गेम’ में नज़र आए “गॉन्ग यू” ने. किम एक बहादुर और लोकप्रिय मिलिट्री जनरल हैं, जिन्हें गद्दार करार देकर मरवा दिया जाता है, लेकिन लोगों की दुआओं और अपनी अच्छाइयों के कारण उन्हें सर्वशक्तिमान दोबारा जीवित कर देते हैं, पर यह जीवन अभिशापित होता है, जिसमें उन्हें हमेशा के लिए पृथ्वी पर घूमने और दर्द सहना पड़ता है. वह अपने प्रियजनों को मरते हुए देखने के दर्द को सहते हुए साल-दर-साल जी रहा है, लेकिन वह बूढ़ा नहीं होता है। 939 सालों के गॉब्लिन के सीने में अदृश्य तलवार अभी भी धंसी हुई है, जिसे सिर्फ़ गॉब्लिन की दुल्हन ही देख सकती है. उसकी पीड़ा का एकमात्र समाधान उसकी होनेवाली दुल्हन है, जो उसकी आत्मा को मुक्त करा सकती है. क्या एक अमर योद्धा ‘गॉब्लिन’ को मिल जाएगी उसकी दुल्हन ? जानने के लिए गॉब्लिन शेमारू टीवी परदेखा जा सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here