
अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ)
‘अकबर का बल बीरबल’ शो में सभी के किरदारों के बीच सुल्ताना का किरदार बिलकुल नया है और इस किरदार को निभाने के लिए और कोई नहीं बल्कि बख्तियार की पत्नी तनाज़ ईरानी को लेने की खबर मिल रही है।
आपको बता दें कि स्टार भारत पर हाल ही में लॉन्च हुए शो अकबर का बल बीरबल शो को दर्शकों के बीच एक अद्भुत प्रतिक्रिया मिली है। इसका श्रेय अली असगर और विशाल कोटियन जैसे कलाकारों व इसके निर्माताओं को जाता है।
अकबर और बीरबल की कहानी को कई लोग जानते हैं। लेकिन इस शो में उन्हें आज के परिदृश्य के साथ एक मजेदार तरीके से पेश किया है जो वास्तव में प्रशंसनीय है। हालांकि निर्माताओं ने हमेशा से इसमें नए ट्विस्ट और टर्न दिखाए हैं और अब कहानी के ट्रैक में ताजा बदलाव यह है कि आने वाले दिनों में इसमें सुल्ताना का किरदार भी जुड़ने वाला है ।
सुल्ताना के किरदार के लिए दो अभिनेत्रियों को अप्रोच किया गया है जिसमें डेलनाज़ सबसे पहला नाम थी और अब हाल ही में तनाज़ ईरानी का नाम सामने आ रहा है। जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दें कि तनाज़ , डेलनाज़ के भाई बख्तियार की पत्नी हैं।

इन दोनों अभिनेत्रियों ने इससे पहले निभाए गए सभी किरदारों में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों के बीच एक रिकॉर्ड कायम किया है।अब मेकर्स काफी असमंजस में हैं कि उन्हें सुल्ताना के किरदार के लिए किस अभिनेत्री को चुनना चाहिए।
हम उनके फैसले का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन शो में इन प्रभावशाली कलाकारों में से किसी को देखने के लिए सभी उत्साहित जरूर हैं।
‘अकबर का बल बीरबल’ शो हर सोमवार से शुक्रवार शाम 7.30 बज स्टार भारत पर देखा जा सकता है ।















