Home राज्य गुजरात Total Samachar जी 20 सम्मिट में पर्यटन कार्य समूह की बैठक का...

Total Samachar जी 20 सम्मिट में पर्यटन कार्य समूह की बैठक का आगाज गुजरात के कच्छ के रण में

0
108

मनोज राजपूत, गुजरात

जी 20 सम्मिट में पर्यटन कार्य समूह की बैठक का आगाज गुजरात के कच्छ के रण में आज से हो गया है, कच्छ में चल रहे रणोत्सव के साथ चार दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान विदेशी मेहमानों को हड़प्पा संस्कृति, भूकंप विज्ञान, गुजराती विरासत, संस्कृति, कला से रूबरू होंगे।

G20 के डेलीगेट्स आज एक खास प्लेन के जरिए भुज पोहचे ,चार टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की यहां होने वाली बैठक में 2030 तक पर्यटन क्षेत्र को रफ्तार देने के लिए चार थीम के तहत ग्रीन टूरिज्म, डिजिटलाइजेशन, स्किल, स्टार्टअप व मध्यम-लघु उद्योग, कौशल विकास और डेस्टिनेशन मैनेजमेंट थीम पर विस्तृत कार्ययोजना बनायी है। इसमें पर्यटन के साथ पर्यावरण बचाने और स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर खास ध्यान दिया जाएगा।आज प्रधानमंत्री वर्चयूली जुड़ेंगे

विश्व के 27 देशों के पर्यटन विभागों के प्रतिनिधिओ को ग्रामीण पर्यटन स्थलों से रूबरू होनेे का मौका मिलेगा। कच्छ के सफेद रण में विदेशी मेहमान योग अभ्यास भी करेंगे। इसके अलावा वे हड़प्पा सभ्यता के केंद्र और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल धोलावीरा भी जाएंगे। आखिरी दिन उन्हें स्मृति वन स्मारक में घूमाया जाएगा।

रण ऑफ कच्छ में आज से 9 फरवरी तक बैठक के बाद आखिरी व चौथी बैठक गोवा में जून में आयोजित होगी।
Wkt, visual

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here