Home Crime Total Samachar… उन्नाव हत्याकांड का खुलासा- जानें कैसे हुआ खुलासा और क्या...

Total Samachar… उन्नाव हत्याकांड का खुलासा- जानें कैसे हुआ खुलासा और क्या थे अहम सुराग….

0
303

यूपी। उन्नाव हत्याकांड में हैरान करने वाला खुलासा हुआ हैं। पुलिस ने अपने तफ्तीस ये पता लगाया हैं कि उन्नाव में जो तीनों किशोरियों को मारने की कोशिश की गई थी उस वारदात एक तरफा प्यार के चक्कर में अंजाम दिया गया था। किशोरियों को पानी में जहर दे कर मारने की कोशिश किया गया। इस घिनौने अपराध को अंजाम देने वाले दो युवको को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।

गौरतलब हैं कि बुधवार को उन्नाव के असोना में बबुरहा नाले के पास सरसोॆ के खेत में तीनों किशोरियां बेहोशी के हालात में पाई गई थी। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें से दो की तो मौत हो गई  जबकि एक अभी जिन्दगी और मौत के बीच झूल रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया हैं कि जिन दो किशोरियों की मौत हुई उनकी मौत जहर से हुई हैं।

घटना को लेकर राजनीति शुरू

इस घटना को लेकर अब राजनीति शूरू हो गई हैं। सभी राजनैतिक पार्टीयां इस मुद्दो को भुनाने में लग गई हैं।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव समेत तमाम नेताओं ने घटना को लेकर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। अलग अलग  राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी किशोरियों के गांव में पहुंचकर अपनी राजनीति चमकाने या यूं कहे कि अपनी राजनीति रोटीयां सेकने के लिये सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी  करने की कोशिश की।

मुआवजा का ऐलान

सरकार ने भी इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए मृतक के परिवारों को 5-5 लाख रूपये जबकि घायल किशोरी को 2 लाख रूपये मुआवजा देने का ऐलान किया हैं।

एक तरफा प्यार में जहर पीला कर की गई हत्या

घायल किशोरी से उसके पडोस के गांव का विनय कुमार पिछले कई महिनों से प्यार करना था। विनय ने घयाल किशोरी को कई बार प्रपोज भी किया। लेकिन बार बार किशोरी के द्वारा मना करने पर विनय ने उसके हत्या की साजिश रची और उसे मारने के लिये विनय ने पानी की एक बोतल में किटनाशक की दवा मिला कर पानी भरा और साथ में नमकीन लेकर किशोरी के पास पहुचा और उसे पहले नमकीन खिलाया और बाद में किटनाशक युक्त पानी पिलाया। किशोरी के साथ उस वक्त दो और किशोरीयां भी मौजूद थी। दोनो ने भी नमकीन खाया और पानी पीया। जिसके बाद दोनो किशोरीयों की मौत हो गई और एक किशोरी अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने विनय कुमार और उसके एत नाबालिक साथी को गिरफ्तार किया हैं।

चिप्स का पैकेट बना सुराग

पुलिस जब घटना स्थल की जांच कर रही थी तभी वहां पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा। घटनास्थल पर एक चिप्स का खाली पैकेट मिला। इस पैकेट को सूंघने के बाद खोजी कुत्ता एक दुकान की तरफ बार बार जा रहा था। तब पुलिस हरकत में आई और उस दुकानदार से जब पूछताछ की गई तब पता चला कि वो चिप्स का पैकेज उसी के दुकान से विनय ने खरीदा था।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here