Home Entertainment Total Samachar….यूपी की सियासत और माफ़ियाओं को लेकर वेब सीरीज में धमाकेदार...

Total Samachar….यूपी की सियासत और माफ़ियाओं को लेकर वेब सीरीज में धमाकेदार इन्ट्री को तैयार हैं पवन पाण्डे

0
383

 

पवन पांडेय के निर्देशन में बनने वाली यह वेब सिरीज सच्ची घटनाओं पर आधारित है

लखनऊ। पवन पांडेय एक ऐसा नाम जिसे यूपी के लोग तो बखुबी जानते होगें। अब आप सोच रहे होगें कि हम यूपी वाले कौन से पवन पांडेय की बात कर रहे हैं। तो लिजीेये हम आप को बता देते हैं कि हम किसी अपराधी या नेता की नही बल्कि हम उसी पवन पांडेय की बात कर रहे हैं जिन्होने ने सुल्तानपुर के एक छोटे से कस्बे से निकल कर फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमाया हैं। जाने माने फिल्म निर्देशक पवन पाडेंय ने “द पावर आफ” रणनीति से करोडो़ं दर्शकों का दिल तो पहले ही जीत चुके हैं और अब एक बार फिर वो आ रहे हैं यूपी में अपनी धाक जमाने। पवन पांडेय अपनी ही प्रोडक्सन हाउस के जरीये वैब सीरीज की दुनिया में धमाकेदार इंट्री करने जा रहे हैॆं।

निर्देशक पवन पांडेय वेब सिरीज की दुनिया में मैडलैब्स प्रोडक्शन हाऊस अपनी वेब सीरीज “कर्मभूमि” से धमाकेदार शुरुआत करने जा रही है। इस वेब सीरीज का मुहूर्त लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित मैडलैब्स के ऑफिस में किया गया।

डायरेक्टर पवन पांडेय के मुताबिक इस वेब सीरीज में सियासत और माफ़िया के गठजोड़ को बखूबी दिखाया गया है। पवन पांडे इससे पहले तीन बड़ी फिल्म कर चुके हैं, जिनमें ‘द पावर ऑफ’ रणनीति दर्शकों के बीच कॉफी सुर्खियां बटोर चुकी है। इस वेब सिरीज के निर्माता अमित सिंह हैं।

वेब सिरीज में आइटम सांग्स का भी तड़का

डॉयरेक्टर पवन पांडेय ने बताया कि यह वेब सीरीज यूपी के माफ़िया और सियासत के गठजोड़ की पृष्ठिभूमि पर आधारित है। इसकी पूरी कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है, इस वेब सिरीज में आइटम सांग्स का भी तड़का लगेगा। इसकी पूरी शूटिंग यूपी के विभिन्न शहरों में होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here