आज दिनांक 15 अप्रैल 2023 को विनीत खंड 6 वेलफेयर सोसाइटी की बैठक संपन्न हुई इस बैठक में महासमिति के महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ल ने महासमिति की उपलब्धियां जैसे साहिद पथ पर लीफ ,गोमती नगर 18 रोड पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर ,गोमती नगर स्टेशन पर 4 एस्केलेटर गोमती नगर के सभी रेलवे क्रॉसिंग सेतु निर्माण हेतु प्रयास,गोमती नगर जनकल्याण महासमिति को नगर निगम ने सभी पार्कों को महासमिति को हैंडओवर किया है,ओपन जिम,दवा बैंक,कपड़ा बैंक,सैनिटरी नैपकिन वितरण ,एवम अन्य विषयों के बारे में सभी को अवगत कराया महासचिव ने गोमती नगर, विभूति खंड,चिनहट थाने में महासमिति की सूची पर पुलिस विभाग के द्वारा बनाए गए पुलिस मित्र ,महासमिति के महिला प्रभारियों महिलाओं के योगदान के विषय में सभी को अवगत कराया.
विनीत खंड के समस्या जैसे कॉलोनी के अधूरे पड़े नाली पटरी वा इंटरलॉकिंग का कार्य, कॉलोनी की आंतरिक नालियों के बाहरी नालों से जोड़ना ,कॉलोनी में खाली पड़े भूखंडों में बनी झुग्गी- झोपड़ी हटाने का कार्य ,कॉलोनी में अवैध आवारा कुत्तों को हटाने का कार्य महासचिव ने सभी को आश्वासन दिया है कि जल्द ही इन समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा बैठक में आगामी होने वाले महासमिति के वार्षिक उत्सव के विषय में विस्तृत चर्चा हुई, इस बैठक में महासमिति के उपाध्यक्ष पशुपति पांडे ,महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ल, कार्यवाहक महासचिव कर्नल ए एन पांडेय, सचिव सीजी नायर,अरुण कुमार, पीआर पांडेय,नंदिनी मिश्रा,अजय तिवारी , टीएन मिश्रा ,अर्चना मिश्रा, उपस्थित रहे l












