
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने एक बार फिर से अपने धमाकेदार सप्ताह की शुरुआत की है। इस सप्ताह की शुरुआत कंपनी ने भोजपुरी इंडस्ट्री के बवाल सिंगर के नाम से मशहूर नीलकमल सिंह के साथ की है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस से नीलकमल सिंह का ‘पूड़ी के नइखी भुखाइल’ सांग जारी किया गया है। गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशल युटुब चैनल पर देखा व सुना जा सकता है। ‘पूड़ी के नइखी भुखाइल’ रिलीज़ होते ही वायरल हो गया है। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘पूड़ी के नइखी भुखाइल’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को नीलकमल सिंह ने गाया है। गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी, म्यूजिक आर्य शर्मा, रिकॉर्ड मिक्सिंग जीतू शर्मा, निर्देशन गोल्डी जयसवाल, कोरियोग्राफर बॉबी जैकसन, कैमरा संतोष यादव, नवीन वर्मा, हेयर-गुड़िया व,मेकअप निशांत ने किया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के धमाकेदार सप्ताह में लगातार सुबह 6:00 बजे भोजपुरी इंडस्ट्री के एक बेहतरीन सिंगर का गाना रिलीज किया जाएगा। इस सप्ताह की शुरुआत 10 दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक होगी।
जैसे कि पहला गाना 10 दिसंबर को नीलकमल सिंह की आवाज में रिलीज कर दिया गया है। वहीँ 12 दिसंबर को भोजपुरी इंडस्ट्री की ट्रेंडिंग सिंगर के नाम से मशहूर शिल्पी राज का गाना आएगा। इसके बाद अपना देसी अंदाज दिखाते हुए भोजपुरी के देसी स्टार यानी कि समर सिंह 14 दिसंबर को अपनी आवाज में एक गाना लेकर आएंगे।
16 दिसंबर को खुशबू तिवारी केटी अपनी मधुर आवाज की खुशबू भोजपुरिया दर्शकों के बीच फैलाएगी। इसके बाद 18 दिसंबर को सिंगर देवानंद देव का गाना जारी किया जाएगा। इस सप्ताह का समापन 20 दिसंबर को पूजा श्रीवास्तव की आवाज के साथ होगा।















