Home राज्य बिहार Total Samachar… बिहार में योगी की हुंकार

Total Samachar… बिहार में योगी की हुंकार

0
349

 

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

 

बिहार में योगी आदित्यनाथ की हुंकार कांग्रेस और राजद दोनों पर भारी पड़ी है। उन्होंने तथ्यों व प्रमाणों के आधार पर राजग व राजद शासन तुलना प्रस्तुत की। इससे स्वभाविक रूप में विकास भी चर्चा में आ गया। योगी ने कांग्रेस की राजनीति को भी शर्मनाक बताया। जिसमें पाकिस्तान व चीन के प्रति हमदर्दी दिखाई दे रही है। योगी बिहार की छवि का उल्लेख किया। राजद के शासन में जंगल राज्य था। सरकार की योजनाएं गरीबों तक पहुंचती ही नहीं थी। सत्ता शीर्ष पर ही उसका बंदरबांट हो जाता था। अपराध,दबंगई,अपहरण चरम पर था। बिहार के लोगों को अपनी पहचान बताने में संकोच होता था। केवल गरीबों का हक ही नहीं छीना जा रहा था,बल्कि पशुओं का चारा भी सत्ताधारी हजम कर रहे थे।

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने बिहार की छवि को सुधारा है। गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। पशुओं को चारा मिल रहा है। योगी ने नरेंद्र मोदी सरकार के अभूतपूर्व कार्यो का उल्लेख किया। जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण शुरू हो गया। अनुच्छेद तीन सौ सत्तर, तीन तलाक समाप्त हुआ। पूरा भारत एक हुआ। लेकिन कांग्रेस इस अलगाववादी अनुच्छेद को लागू करने की बात कर रही है। उसके नेता पाकिस्तान की तारीफ और भारत सरकार की निंदा कर रहे है। पाकिस्तान के कार्यक्रमों में शामिल होकर ऐसी बातें शर्मनाक ही नहीं, भारतीय हितों के प्रतिकूल है। बिहार की जनता इस प्रकार की राजनीति करने वालों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here