Home Crime गुजरात की किस घटना ने किया मानवता को शर्मसार… जानें क्यों एक...

गुजरात की किस घटना ने किया मानवता को शर्मसार… जानें क्यों एक पत्नि ने अपने ही पति को सड़कों पर घसीटा…

0
379

विनोद सिंह, संवाददात, गुजरात

गुजरात के सूरत जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पलसाणा तहसील के कडोदरा गांव से एक सनसनीखेज घटना का वीडियो सामने आया है। गांव में शुक्रवार को एक पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर पति को न केवल टेम्पो के पीछे बांध दिया बल्कि उसे आधा किलोमीटर तक घसीटा भी।

 

टेम्पो रुकने पर स्थानीय लोगों ने पति को टेम्पो  से मुक्त किया और दोनों आरोपियों की पिटाई करके उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के पति को गंभीर हालत में सूरत के स्मीमेर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी महिला का नाम शीतल है और उसके पति का नाम बालकृष्ण है।

शीतल ने पुलिस को बताया कि बालकृष्ण एक मिल में नौकरी करता है। वह शराब पीने का आदी है। वह रोज घर शराब पीकर आता है और उसे छोटी-छोटी बातों पर मारता है। इससे तंग आकर महिला ने पति को सबक सिखाने की ठानी। इसके लिए महिला ने शुक्रवार दोपहर अपने टेम्पो  चालक भाई अनिल को घर बुलाया और बालकृष्ण को टेम्पो से बांधकर घसीटा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here