मनोज राजपूत
गुजरत विधानसभा चुनावो के तुरंत बाद अब एक करोड़ ४० लाख गुजरातियों को जोर का झटका जोर से ही लगा है और ये झटका दिया है गुजरत विद्युत नियामक आयोग यानी की गुजरात इलेक्ट्रिसिटी रेगुलरिटी कमीशन ने। गुजरात ऊर्जा विकास निगम की चार कंपनियों ने गुजरात के बिजली उपभोक्ताओं पर प्रति यूनिट कीमत में 25 पैसे की वृद्धि कर दी है. नतीजतन, गुजरात के बिजली उपभोक्ताओं को वार्षिक 2950 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। बिजली दर में यह बढ़ोतरी फ्यूल प्राइस एंड पावर परचेज एग्रीमेंट के फॉर्मूले के तहत की गई है।

यह गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड द्वारा की गई सबसे बड़ी वृद्धि है। इससे उपभोक्ताओं पर प्रतिमाह 245.8 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। वार्षिक भार रु. 2950 करोड़ बढ़ जाएगा। जीयूवीएनएल के तहत बिजली कंपनियां हर तीन महीने में बिजली की दरों में 10 पैसे की बढ़ोतरी कर सकती हैं।

आपको याद होगा के विधानसभा चुनावो में किस तरह बिजली एक सबसे बड़ा मुद्दा बना था जिसमे आप और कांग्रेस जैसी पार्टिया फ्री बिजली देने के नाम पर वोट मांग रही थी हालांकि बीजेपी ने ऐसा कोई वादा नहीं किया था लेकिन डरो बढ़ोतरी का झटका मिलेगा इसकी भी गुजरटीओ को उम्मीद नहीं थी















