Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samacharताइक्वाण्डो एसोसिएशन के अध्यक्ष बने शैलेश कुमार सिंह शैलू

Total Samacharताइक्वाण्डो एसोसिएशन के अध्यक्ष बने शैलेश कुमार सिंह शैलू

0
100

लखनऊ : उत्तर प्रदेश ताइक्वाण्डो एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा की बैठक होटल सौभाग्यम इन, मनोज पाण्डेय चौराहा, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित की गयी। इस बैठक में हुए चुनावों में अध्यक्ष श्री शैलेश कुमार सिंह (शैलू), सचिव श्री राजकुमार व कोषाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह बनाए गए है।

चुनाव परिणाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी आर. बी. त्रिपाठी ने की। बैठक में ताइक्वाण्डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक श्री संतोष कुमार मोहंती, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक श्री सुधीर शर्मा व उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के पर्यवेक्षक श्री रंजीत राज भी मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश ताइक्वाण्डो एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से सभी पदों पर निर्वाचन हुआ। इस बैठक में चुने गए पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं-

अध्यक्ष : शैलेश कुमार सिंह (शैलू)
उपाध्यक्ष : आनन्द मणी जुगरान
सचिव : राज कुमार
सह-सचिव : मोहित कुमार
कोषाध्यक्ष : देवेन्द्र सिंह
कार्यकारिणी सदस्य : हिम प्रीत सिंह, एसएम आसिफ, अमरनाथ, तसकीन जहीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here