Home राज्य गुजरात Total Samachar मणिनगर में डकैती का असफल प्रयास

Total Samachar मणिनगर में डकैती का असफल प्रयास

0
77

सत्यम सिंह ठाकुर, गुजरात

कर्ज के कारण ज्वैलर्स को लूटने आया था सेना का जवान, लूट में असफल होने पर भीड़ से बचने के लिए हवा में चलाई गोली

अहमदाबाद में एक शख्स ने बंदूक दिखाकर एक ज्वैलर्स के शो रूम को लूटने की कोशिश की, लेकिन कोशिश नाकाम होने के बाद ये शख्स लोगों के डर से वहां से भाग रहा था. ये शख्स सड़क पर सरेआम बंदूक दिखाकर लोगो को डरा रहा था. शख्स ने लोगों से बचने के लिए हवा में एक राउंड फायरिंग की. लोगों ने शख्स को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मणिनगर पुलिस ने शख्स के खिलाफ हत्या की कोशिश, डकैती की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. .

अहमदाबाद के मणिनगर इलाके में वृन्दावन ज्वैलर्स नाम की दुकान में कल रात 25 साल का एक युवक घुस गया. उसने बंदूक दिखाकर दुकान मालिक को लूटने की कोशिश की. हालांकि, दुकान मालिक ने विरोध किया और चिल्लाना शुरू कर दिया जिसे देख युवक भागा तो लोग उसके पीछे भागे. इस शख्स ने लोगों से बचने के लिए हवाई फायरिंग भी की, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ. लोगों ने इस शख्स को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस ने जब इस शख्स से पूछताछ की तो पता चला कि इस शख्स का नाम लोकेंद्र शेखावत है. ये टेरिटोरियल आर्मी में कार्यरत है और फिलहाल जम्मू-कश्मीर में तैनात है. ये पिछले एक महीने से छुट्टी पर है. आर्मी का आईडी कार्ड भी है आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल भी बरामद हुई है, जिसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी मूल रूप से जयपुर, राजस्थान का रहने वाला है।

लोकेंद्र राजस्थान में पिता के साथ रहता है। बैंक से लोन लेने और 10 से 12 लाख रुपये का कर्ज लेने के बाद उसने गूगल से अहमदाबाद को चुना और लूटने का प्लान बनाया। लोकेशन के आधार पर वह मणिनगर पहुंचा जहां वह 2 दिन रुका और मौका मिलने पर लूटपाट करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर वह भागा और लोगो के हत्थे चढ़ गया.

जोन-6 के डीसीपी रवि मोहन सैनी ने कहा कि हम सेना के अधिकारियों के साथ आरोपी द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टि कर रहे हैं। आरोपी ने एक राउंड फायरिंग की, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। आरोपी पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, डकैती के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here