Home राज्य गुजरात Total Samachar गुजरात में शराबबंदी के बावजूद विश्व प्रसिद्ध एमएस यूनिवर्सिटी के...

Total Samachar गुजरात में शराबबंदी के बावजूद विश्व प्रसिद्ध एमएस यूनिवर्सिटी के छात्र हॉस्टल के कमरे में शराब की पार्टी करते पकड़े गए छात्र

0
75

सत्यम सिंह ठाकुर, गुजरात

देशभर में स्वतंत्रता दिवस पर ड्राई डे के तौर भी मनाया जाता ऐसे समय गांधी के गुजरात में शराबबंदी के बावजूद विश्व प्रसिद्ध एमएस यूनिवर्सिटी के छात्र हॉस्टल के कमरे में शराब की पार्टी करते पकड़े गए ।

आज देशभर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. खासतौर पर गुजरात की बात करें तो आजादी पर्व का जश्न गुजरात के लिए बेहद अहम है. देश के स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी का जन्म गुजरात की पवित्र भूमि पर हुआ था। इसलिए गुजराती स्वतंत्रता दिवस को गर्व के साथ मनाते हैं। अहिंसक गांधीजी के गुजरात में शराब पर प्रतिबंध है.

आज गुजरात का युवा नशे की भेंट चढ़ गया है। देशभर में स्वतंत्रता दिवस पर ड्राई डे रहता है. एक ऐसा राज्य जहां शराब खुलेआम बिकती है. वह राज्य इस दिन शराब की बिक्री भी बंद कर देता है। शहर के महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में आज कुछ छात्र शराब का मजा लेकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे थे. जैसे ही इसकी जानकारी मीडिया को हुई तो यूनिवर्सिटी में शराब पार्टी का आनंद ले रहे छात्रों में भगदड़ मच गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here