सत्यम सिंह ठाकुर, गुजरात
द्वारका के खम्भालीया में आयुर्वेदिक सिरप मामले में 15 दिन पहले नशे के कारोबार को पकड़ा था जिसमे अहमदाबाद में से एक फैक्ट्री से करीब 7200 नशे की अवैध बोतलों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
अहमदाबाद की फैक्ट्री में से 840 लीटर एथेनॉल , 25 हजार सिरप की बोतल बनाई जानी थी पर पुलिस ने रेड कर दी थी। द्वारका जिला पुलिस ने आयुर्वेदिक सिरप की आड़ में नशे के कारोबार को पकड़ ने की मुहिम पंजाब तक पहुची।

द्वारका जिला पुलिस की एक टीम ने पंजाब के संगुर से इथेनॉल युक्त सिरप बनाने की फैक्ट्री ओर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पंजाब की फैक्ट्री में से 18 हजार लीटर इथेनॉल से अब तक 2.85 लाख आयुर्वेदिक सिरप से 1.25 करोड़ रूपये का कारोबार सामने आया।
पंजाब से गुजरात को टारगेट कर अल्कोहल युक्त सिरप न अवैध रूपसे व्यापार कर रहे फेक्ट्री के मालिक संचालक के विरुद्ध कायर्वाही की गई। द्वारका जिला पुलिस ने पंजाब से एक फैक्ट्री एक आरोपी ओर फेक्ट्री में से 15 हजार सिरप की बोतल एक लेपटॉप कब्जे में लिया।
फिलहाल द्वारका जिला पुलिस ने आयुर्वेद की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार को पकड़ने के लिए अलग अलग दिशाओ में तपस कर रही है।
















