1सितंबर को प्रमुख वन संरक्षक, उत्तर प्रदेश, श्री सुनील चौधरी जी से गोमती दर्शन के संयोजक अधिवक्ता अनुराग पाण्डेय एवं अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सिंह ने आत्मीय भेंट की।
इस दौरान माँ गोमती के तटों पर हरित पट्टी विकसित करने, अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा नदी के किनारों को उनके प्राकृतिक स्वरूप में सुंदर और जीवंत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

गोमती के किनारे सिर्फ पानी और मिट्टी नहीं हैं। इन तटों से हमारे शहर, हमारे गाँव और हमारा जीवन जुड़ा हुआ है। जब नदी के किनारे हरियाली होगी, पेड़-पौधे होंगे और वातावरण स्वच्छ होगा, तो माँ गोमती भी और अधिक सुंदर और स्वस्थ दिखाई देंगी।
इसी दिशा में गोमती दर्शन द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए आज की यह बातचीत एक सकारात्मक कदम रही।
साथ ही विश्व नदी दिवस के अवसर पर गोमती दर्शन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता हेतु श्री सुनील चौधरी जी को सादर आमंत्रित किया।
माँ गोमती हमारी आस्था हैं, हमारी धरोहर हैं और उनकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। 🌱












