डॉ दिलीप अग्निहोत्री
सनातन संस्कृति में इक्यावन शक्तिपीठों की महिमा है। इनमें माता कामाख्या की भी प्रतिष्ठा है।
नीलांचल पर्वत मालाओं पर स्थित मां कामाख्या का सिद्ध शक्तिपीठ है।
यहीं भगवती की महामुद्रा स्थित है। ये अष्टादश महाशक्तिपीठ स्तोत्र के अन्तर्गत है जो आदि शंकराचार्यने लिखा था। पौराणिक कथा के अनुसार जब देवी सती ने अग्निकुंड में देह त्याग किया था।
भगवान शिव उनको लेकर घूमने लगे उसके बाद भगवान विष्णु अपने चक्र से देह को विभक्त किया था। भगवती सती की गर्भ गिरा था। यह एक देवी का रूप में परिवर्तित हो गया। यही देवी कामाख्या रूप में प्रतिष्ठित हुई।















