Home राज्य उत्तर प्रदेश बहनों ने भतीजे पर लगाया भाई की हत्या का आरोप, तहरीर दे...

बहनों ने भतीजे पर लगाया भाई की हत्या का आरोप, तहरीर दे कार्यवाही की मांग

0
158

जीयनपुर कोतवाली के मुहम्मदपुर की निवासिनी लालती देवी पत्नी जयराम ने जीयनपुर कोतवाली में मंगलवार को देर शाम तहरीर देकर अपने भतीजे पर ही भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होगी। जीयनपुर कोतवाली के मुहम्मद पुर निवासिनी लालती देवी ने बताया कि मेरा मायका इसी कोतवाली के देवपुर कमालपुर गांव में है। हम लोग लालती देवी, सोना देवी, इंद्रावती देवी, चंद्रमा देवी और महिमा देवी छह बहने हैं। हमारा इकलौता भाई रामधनी उम्र लगभग 58 साल थी। मेरा भतीजा चंदन नशे का आदी था। पैसे को लेकर आए दिन अपने पिता को मारा पीटा करता था। बहनों का आरोप है कि सोमवार को उसने फिर मेरे भाई रामधनी को मारा पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए वाराणसी ले गया। जहां उनकी मौत हो गई। भतीजे ने चोरी से ही उनका अंतिम संस्कार ही कर दिया। लालती ने मंगलवार को तहरीर देकर भतीजे कार्रवाई की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here