Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar…. मुख्यमंत्री ने की मिर्जापुर मण्डल की गहन समीक्षा…..

Total Samachar…. मुख्यमंत्री ने की मिर्जापुर मण्डल की गहन समीक्षा…..

0
225

 

सलिल पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार, मिर्जापुर.

 

  • अपने ड्रीम प्रोजेक्ट विन्ध्य-कॉरिडोर पर तेजी का दिया निर्देश
  • राजकीय निर्माण निगम की अनियमितता पर कार्रवाई एक माह में होगी
  • शिलापट्टों में विधायकों के नाम होंगे, विधायकों के बल्ले-बल्ले

मिर्जापुर । मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन समीक्षा बैठक में विधायकों का बल्ले बल्ले रहा। विकास योजनाओं में विधायकों द्वारा लोकार्पण और शिलापट्टों में नाम लिखे जाने की मांग को मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए तत्काल निर्देश भी जारी कर दिया।

विंध्य-कॉरिडोर

मुख्यमंत्री अपने ड्रीम प्रोजेक्ट विन्ध्य-कॉरिडोर पर तुरत लगने का निर्देश दिया और कहा कि विन्ध्याचल क्षेत्र को तुरत भव्य बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मुआवजे का वितरण जल्द कर दिया जाए ।

सांसद ने की शिकायत

NIC के बजाय समीक्षा बैठक में ऑनलाइन मौजूद रहीं सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने मेडिकल कालेज के निर्माण में अनियमितता की शिकायत की और घटिए ईंट के प्रयोग का उल्लेख किया ।

राजकीय निर्माण निगम के घप्ले का मुद्दे पर कार्रवाई का निर्देश

वर्षों पहले राजकीय निर्माण निगम में हुए आर्थिक घपले की SIT से हुई जांच पर एक माह में कार्रवाई किए जाने का मुख्यमंत्री ने आदेश दिया। इस घपले में सवुकृत कार्य का धन दूसरे कार्यों पर व्यय किए जाने का मामला विचाराधीन था।

GST में Mzp एवं Sbd की तारीफ

मण्डल के मिर्जापुर एवं सोनभद्र में हुई वसूली की सराहना से दोनों जिलों का महत्त्व बढ़ गया था ।

बैठक में उपस्थिति

ऊर्जा राज्यमंत्री श्री रमाशंकर पटेल, तीन विधायक श्री रत्नाकर मिश्र, शुचिस्मिता मौर्य एवं राहुल कोल उपस्थित थे जबकि अनुराग सिंह नहीं थे ।

प्रजेंटेशन- सबसे पहले मुख्यमंत्री के समक्ष कमिश्नर श्रीमती प्रीति शुक्ला ने मण्डल में हुए कार्यों को प्रस्तुत किया । इसके बाद DM श्री सुशील कुमार पटेल और फिर विधायकों ने अपनी बात कही । इसके बाद इसी तरीके से ऑनलाइन सोनभद्र और भदोही के अधिकारियों तथा विधायकों की बात मुख्यमंत्री ने सुनी और मुख्यमंत्री ने सारे निर्देश दिए । अन्य विकास कार्यों की गहराई से समीक्षा के चलते समीक्षा कार्रवाई ढाई घण्टे तक चली।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here