Home Uncategorized Total Samachar एबेकस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र चैम्पियन

Total Samachar एबेकस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र चैम्पियन

0
64

एबेकस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र चैम्पियन

लखनऊ, 15 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस के कक्षा-6 के छात्र अर्णव पाण्डेय ने एबेकस कम्पटीशन में चैम्पियन ट्राफी अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित ब्रेनोब्रेनफेस्ट-2024 के अन्तर्गत आयोजित की गई। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के इस मेधावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. अलीगंज द्वितीय कैम्पस के इस मेधावी छात्र ने एबेकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चैम्पियन होने का गौरव प्राप्त किया। आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र, मेडल व ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।

सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here