Home Sports Total Samachar धोनी के लिये खास करना चाहते है ब्रावो

Total Samachar धोनी के लिये खास करना चाहते है ब्रावो

0
353
MS Dhoni of the Chennai Super kings and Dwayne Bravo of the Chennai Super kings during match forty three of the Vivo Indian Premier League 2018 (IPL 2018) between the Rajasthan Royals and the Chennai Super Kings held at the The Sawai Mansingh Stadium in Jaipur on the 11th May 2018. Photo by: Deepak Malik /SPORTZPICS for BCCI

 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने कहा है कि वो अपनी टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए कुछ खास करना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर ब्रावो पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे लेकिन 2011 में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। 2011 से ही ब्रावो सीएसके टीम का हिस्सा हैं और लगातार टीम का सहयोग करते रहे हैं। ब्रावो ने सीएसके के लिए अब तक 104 विकेट झटके हैं। ब्रावो का टीम के कप्तान धोनी से खास लगाव रहा है।

ब्रावो ने कहा, ‘मैं धोनी के लिए कुछ खास करना चाहता हूं। वो अपने करियर के अंतिम दौर में हैं और उनका करियर शानदार रहा है। उनका मेरे साथ-साथ अन्य खिलाड़ियों के करियर में बड़ा योगदान रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली भी उनकी तारीफ करते हैं।

उन्होंने कई खिलाड़ियों को मौका दिया जिन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वो भारत के लिए खेल सकेंगे। इसलिए मैं उनके लिए कुछ खास करना चाहता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘सीएसके ने ब्रावो को पहचान दिलाई। एक समय में मेरे करियर में कई उतार-चढ़ाव आए। मुझे टेस्ट टीम से बाहर रखा गया और वनडे में कभी शामिल किया गया तो कभी बाहर किया गया। लेकिन सीएसके के लिए खेलने से मेरे अंतरराष्ट्रीय करियर में जान आ गई। मैंने सीएसके के साथ बिताए हर पल का आंनद लिया है। मेरा करियर सीएसके लिए खेलते हुए काफी सफल रहा। दो बार आईपीएल जीता, पर्पल कैप जीती और चैंपियंस लीग के भी विजेता बने

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here