Home Entertainment Total Samachar…. द्रौपदी के चीर हरण की शूटिंग के दौरान इशिता गांगुली को...

Total Samachar…. द्रौपदी के चीर हरण की शूटिंग के दौरान इशिता गांगुली को लगी चोटें !

0
310

राधाकृष्ण – कृष्ण अर्जुन गाथा का ये महा एपिसोड 22 को प्रसारित होगा

 

 

अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ)

 

द्रौपदी का चीर हरण निसंदेह महाभारत के सबसे दुखी कर देने वाले अध्यायों में से एक है। वहीं राधाकृष्ण – कृष्ण अर्जुन गाथा शो में चल रहे महाभारत ट्रैक में दर्शकों को इस 22 सितम्बर के महा एपिसोड में द्रौपदी का चीर हरण दृश्य देखने को मिलनेवाला है। इस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान द्रौपदी का किरदार निभा रही अभिनेत्री इशिता गांगुली को कुछ गंभीर चोटें आने की खबर मिली है।

आपको बता दें कि अभिनेत्री ने इस हादसे के बाद एक दिन की छुट्टी भी ले ली ताकि वह आराम कर सकें और फिर से शूटिंग पर लौट सकें।

इसपर बात करते हुए इशिता गांगुली कहती  हैं , “यह एक थका देने वाला सीक्वेंस था, जिसे हमने तीन दिन में शूट किया। मैं इसके अंत तक पूरी तरह से थक गई थी। मैं इस दौरान द्रौपदी की यात्रा की साक्षी बनीं, जहाँ उन्हें  दुःशासन  उनके कमरे से सभा (हस्तिनापुर विधानसभा) तक घसीटकर ले जाते हैं। इस दौरान मेरी विग तक़रीबन चार-पांच बार बालों से निकल गई और मेरे पैरों और बाएं कंधे पर कई चोटें भी आईं।

इशिता ने आगे कहा कि सिर्फ मैं ही नहीं यहां तक ​​कि मेरे सह-कलाकार अंकित गुलाटी, जो दुःशासन की भूमिका निभा रहे हैं वह भी घायल हो गए। मैं अपने किरदार में इतनी डूबी हुई थी कि मैंने भी दुःशासन के हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया और उन्हें नाखून से दी गई कई चोटों का सामना करना पड़ा। इस महामारी के चलते सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है जिसके चलते  शूट और भी चुनौतीपूर्ण हो गया।”

वह आगे कहती हैं कि , ‘बेशक, प्रोडक्शन हाउस ने शूटिंग के लिए सभी सावधानियां बरतीं हैं। मैंने घुटने के पैड पहने हुए थे लेकिन मुझे लगता है कि जब आप किसी सीक्वेंस को इतनी लगन से शूट करते हैं तो यही होता है। मैं सीक्वेंस के अंत तक चल भी नहीं पा रही थी। लेकिन इस तरह के प्रतिष्ठित दृश्यों को शूट करना हर अभिनेता का सपना होता है और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इस किरदार के लिए मुझे चुना गया । मुझे यह अवसर देने के लिए मैं  निर्माता – सिद्धार्थ कुमार तिवारी और राहुल तिवारी का आभारी हूं। मेरी चोटें इस सीक्वेंस की बहुत छोटी सी कीमत है, क्योंकि यह दृश्य बहुत अच्छी तरह से शूट हुआ है। सभी ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। ”

ये एपिसोड दर्शक 22 सितम्बर की रात 9 बजे राधाकृष्ण – कृष्ण अर्जुन गाथा के महा एपिसोड में देख पाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here