Home Entertainment Total Samachar…. ‘हम’ से बदलकर शो का शीर्षक हुआ ‘गुप्ता ब्रदर्स –...

Total Samachar…. ‘हम’ से बदलकर शो का शीर्षक हुआ ‘गुप्ता ब्रदर्स – चार कुवारें फ्रॉम गंगा किनारे’ !

0
249

 

हितेन तेजवानी के नए अपकमिंग शो का शीर्षक बदला

 

 

अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ)

 

स्टार भारत अपने दर्शकों को अपने कई शोज़ की श्रेणी में लाइफ कंटेंट का एक हिस्सा भी परोसने के लिए तैयार है। इन कई शोज़ में से एक महेश पांडेय का शो भी है जो इस वक्त काफी चर्चा में है।जिसकी स्टार कास्ट में हितेन तेजवानी, आकाश मुखर्जी, सत्या तिवारी और सोनल वेंगुरलेकर जैसे कई अन्य स्टार भी शामिल हैं।

लॉकडाउन से पहले इस शो का नाम ‘हम-एक मकान एक दूकान’ था। पर अब इसका शीर्षक बदल दिया गया है। जी हां आपने बिलकुल सही सुना, महेश पांडेय के शो  ‘हम – एक मकान एक दूकान’ का नाम  बदलकर अब ‘गुप्ता ब्रदर्स चार कुवारें फ्रॉम गंगा किनारे’  रख दिया गया है ।

अब यह कहानी 4 भाइयों के जीवन के इर्द गिर्द घूमेगी, जो आत्मनिर्भर और खुद पर भरोसा रखने वाले हैं । उन्हें अपने जीवन में किसी भी महिला की जरूरत नहीं है। ये ऐसे चार भाइयों की कहानी है, जिनके साथ उनकी सबसे बड़ी भाभी भी रहती है और यह बिलकुल एक हैप्पी फैमिली है। पर सभी भाइयों की शादी के बाद परिवार का माहौल किस प्रकार बदलता है और कैसा उतार चढ़ाव और फैमिली ड्रामा इस कहानी में दर्शकों को देखने को मिलता है यह देखने जैसा  होगा।

अभिनेता हितेन तेजवानी ने शो के कॉन्सेप्ट पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि , “लॉकडाउन से पहले इस शो का शीर्षक ‘हम – एक मकान एक दूकान’ था और यह शो चार भाइयों और उनके साथ रह रही उनकी भाभी के इर्द गिर्द घूमता था। यह एक बड़ा परिवार है और इस परिवार में आने वाले उतार-चढ़ाव पर यह कहानी निर्भर थी। जहाँ दर्शकों को फैमिली ड्रामा देखने को मिलता। अब अचानक मेकर्स और चैनल ने टेबल चेंज करते हुए शो की पूरी स्टोरी लाइन को बदल दिया है। लॉकडाउन के बाद शो का नाम ‘गुप्ता ब्रदर्स चार कुवारें फ्रॉम गंगा किनारे’ रखा गया है। अब यह कहानी 4 भाइयों के जीवन के इर्द गिर्द घूमेगी, जो आत्मनिर्भर और खुदपर भरोसा रखने वाले हैं और उन्हें अपने जीवन में किसी भी महिला की जरूरत नहीं है। यह शो लाइफ कंटेंट के एक हिस्से को हंसी की खुराक और ड्रामा के साथ पेश किया जाएगा। वैसे, हम पोस्ट लॉकडाउन इस शो के फ्रेश कॉन्सेप्ट को देखने के लिए उत्सुक हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि , “मुझे लगता है कि यह समय की आवश्यकता को देखते हुए एक क्रिएटिव निर्णय था। फिलहाल, दर्शकों को इस दौरान सकारात्मकता और हँसी की का डोज़ चाहिए। शो के पिछले भाग के कुछ एपिसोड्स की शूटिंग होने के बावजूद शो की स्टोरी लाइन और कॉन्सेप्ट में बदलाव करना और इस तरह का कठिन कदम उठाना ही दर्शकों की तरफ इसका समर्पण दिखाता है कि दर्शकों को इस समय क्या चाहिए। “

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here