Home राज्य गुजरात Total Samachar…. जांबाज कोस्ट गार्ड ने अरब सागर में डूब रहे कार्गो...

Total Samachar…. जांबाज कोस्ट गार्ड ने अरब सागर में डूब रहे कार्गो जहाज से 12 क्रू सदस्यों बचाया…

0
219

 

सुरेश चोपड़ा, संवाददाता, मध्य गुजरात.

 

कोस्ट गार्ड ने गुजरात के तट पर स्थित ओखा से करीब 18 किलोमीटर दूर अरब सागर में डूब रहे कार्गो जहाज एमएसवी कृष्ण सुदामा से 12 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी। एमएसवी कृष्ण सुदामा में 905 टन चावल और चीनी लदा हुआ था।

भारतीय कोस्ट गार्ड (आईसीजी) ने बताया कि 26 सितंबर को करीब नौ बजे रात में ओखा स्थित कोस्ट गार्ड को कार्गो जहाज में पानी भरने की सूचना मिली। यह जहाज 26 सितंबर की सुबह गुजरात में मुंद्रा से जिबूती के लिए रवाना हुआ था और इसमें 905 टन चावल और चीनी थी। सूचना मिलते ही तत्काल तलाशी और बचाव टीम को रवाना किया गया। कोस्ट गार्ड शिप सी-411 को ओखा से, सी-161 को मुंद्रा से घटनास्थल की ओर भेजा गया।साथ ही मदद के लिए एमवी साउदर्न रॉबिन को भी रवाना किया गया।

साउदर्न रॉबिन से सटीक जगह की जानकारी के बाद कोस्ट गार्ड शिप सी-411 ने तलाशी अभियान चलाया और डूब रहे जहाज से 12 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। रात होने की वजह से तलाशी अभियान काफी मुश्किल भरा था। साथ ही समुद्र में मलबा बिखरा होने और मौसम के अनुकूल नहीं होने से भी दिक्कत आई। कोर्ट गार्ड शिप सी-161 ने इलाके में अभियान चलाकर यह पता लगाया कि कहीं डूबते हुए जहाज से तेल रिसाव तो नहीं हुआ

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here