Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar नेताजी सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय के शिक्षक का सम्मान

Total Samachar नेताजी सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय के शिक्षक का सम्मान

0
146

प्राचार्य प्रो अनुराधा ने दी बधाई

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्व विद्यालय के छत्तीसवें दीक्षांत समारोह के अवसर पर आज क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ में आयोजित समारोह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज अध्ययन केंद्र में इग्नु के समन्वयक तथा अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डाक्टर जय प्रकाश वर्मा को आज इग्नु मित्र के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार उन्हें मुख्य अतिथि गोरखपुर विवि के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह तथा इग्नु की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक प्रोफेसर मनोरमा सिंह द्वारा उच्च शिक्षा एवं दूरस्थ शिक्षा में सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

सहायक निदेशक इग्नु डाक्टर कीर्ति विक्रम सिंह डाक्टर अनामिका सिन्हा डाक्टर रीना कुमारी डाक्टर अनिल मिश्र डाक्टर अश्वनी कुमार एवम प्राचार्य प्रोफेसर अनुराधा तिवारी डाक्टर भास्कर शर्मा डाक्टर ख़ुशबू वर्मा ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here