Home अन्तर्राष्ट्रीय Total Samachar पाकिस्तान में हुए विमान हादसे में 97 यात्रियों की मौत…

Total Samachar पाकिस्तान में हुए विमान हादसे में 97 यात्रियों की मौत…

0
277

पाकिस्तान के कराची में हुए विमान हादसे में कम से कम 97 लोगों की मौत हुई है. हादसे में दो लोगों की जान भी बच गई है. लाहौर से कराची जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की फ्लाइट रिहायशी इलाके में हादसे का शिकार हुई थी. इस प्लेन में 99 लोग सवार थे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.

विमान हादसा कराची एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले हुआ. कोरोना वायरस के देशव्यापी संकट के बीच हाल ही में पाकिस्तान ने अपने यहां घरेलू उड़ानों पर लगा बैन हटाया था. यह विमान लाहौर से कराची जा रहा था और मालिर में मॉडल कॉलोनी के पास जिन्ना गार्डन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

फ्लाइट A-320, में 91 यात्री सवार थे, वहीं 8 क्रू मेंबर थे. हादसे के बाद भीषण धुआं उठा, जिसके बाद लोगों को हादसे की जानकारी हुई. हादसे की वजह से कई घरों में आग लग गई. विमान के मलबे आवासीय इलाके में गिरे, जिसके चलते कई लोग घायल भी हो गए.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here