Home Corona Total Samachar राहत- 1 मीलियन डालर की मदद- वर्ल्ड बैंक

Total Samachar राहत- 1 मीलियन डालर की मदद- वर्ल्ड बैंक

0
331

 

कोरोना संकट के बीच भारत को वर्ल्ड बैंक ने बड़ी राहत दी है. सरकार के कार्यक्रमों के लिए वर्ल्ड बैंक ने एक बिलियन डॉलर के पैकेज का ऐलान किया है. यह पैकेज सामाजिक सुरक्षा पैकेज होगा. इससे पहले कोरोना से जंग के लिए भारत को ब्रिक्स देशों के न्यू डेवलपमेंट बैंक ने एक अरब डॉलर की आपातकालीन सहायता राशि देने का ऐलान किया था.

विश्व बैंक के एक बिलियन डॉलर (करीब 7600 करोड़) सामाजिक सुरक्षा पैकेज का इस्तेमाल देश में कोरोना वायरस रोगियों की बेहतर जांच, कोविड-19 अस्पताल के उच्चीकरण और लैब को बनाने में किया जा सकता है. वर्ल्ड बैंक ने पहले ही 25 विकासशील देशों को पैकेज देने का प्रस्ताव किया था.

इससे पहले न्यू डेवलपमेंट बैंक ने भारत को एक अरब डॉलर की आपातकालीन सहायता राशि देने का ऐलान किया था. उसका कहना था कि यह लोन इसलिए दे रहे हैं ताकि भारत को कोविड​​-19 के प्रसार को रोकने में मदद मिले और कोरोना वायरस महामारी से होने वाले मानवीय, सामाजिक और आर्थिक नुकसान को कम किया जा सके

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here