Home अन्तर्राष्ट्रीय Total Samachar बिल गेट्स के साथ चर्चा- कोरोना से लड़ने में भारत...

Total Samachar बिल गेट्स के साथ चर्चा- कोरोना से लड़ने में भारत की अहम भूमिका

0
288

 

दिल्ली। कोरोना वायरस महासंकट से इस वक्त पूरी दुनिया लड़ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार दुनिया की बड़ी हस्तियों से इस मसले पर चर्चा कर रहे हैं. गुरुवार को उन्होंने बिल गेट्स के साथ चर्चा की, अब बिल गेट्स ने इस चर्चा के लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत की अहम भूमिका है.

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में दुनिया का एकजुट होना जरूरी है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चर्चा के लिए शुक्रिया. दुनिया में इस वक्त जो संकट आया है, उससे उबारने के लिए भारत का रोल काफी अहम है. फिर चाहे वो टेस्टिंग हो, वैक्सीन या फिर ट्रीटमेंट का क्षेत्र ही क्यों ना हो.

बता दें कि गुरुवार को दोनों के बीच हुई इस चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट के खिलाफ लड़ाई में भारत द्वारा अपनाए गए जागरूक दृष्टिकोण को बताया.

पीएम मोदी ने बिल गेट्स को बताया कि कैसे देश के लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग को स्वीकारा. कोरोना वॉरियर्स के प्रति इज्जत, मास्क को पहनना और लॉकडाउन के प्रावधानों को लोगों ने कैसे माना.

गौरतलब है कि बिल गेट्स की गेट्स फाउंडेशन के द्वारा दुनियाभर में इस वक्त गरीबों की मदद की जा रही है. कोरोना संकट के बीच फाउंडेशन कई तरह के अभियान चला रहा है. भारत में भी बिल गेट्स का फाउंडेशन कई राज्य सरकारों के साथ मिलकर अभियान चलाता है, ऐसे में ये चर्चा काफी अहम रही.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here