
अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ)
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]
पुवाड़ा और क़िस्मत 2 को मिली जबरदस्त सफलता के बाद ज़ी स्टूडियोज़ ने और एक और फिल्म – ‘फुफड़ जी ‘ की घोषणा की है। बिन्नू ढिल्लों और गुरनाम भुल्लर अभिनीत यह पंजाबी फिल्म 11 नवंबर 2021 को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने की सूत्रों से खबर मिल रही है।
इस खास खबर का ऐलान करने के लिए मेकर्स ने एक आकर्षक पोस्टर जारी किया है। दिल को छू लेनेवाला यह पीरियड ड्रामा फिल्म ‘ फुफड़ जी ‘ राजू वर्मा द्वारा लिखित और पंकज बत्रा द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में सिद्धिका शर्मा और जैस्मीन बाजवा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगी।
[/responsivevoice]















