Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar 108 वर्षीय वयोवृद्ध महिला को सम्मानित कर भावुक हुए- बृजेश...

Total Samachar 108 वर्षीय वयोवृद्ध महिला को सम्मानित कर भावुक हुए- बृजेश पाठक

0
111

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा है कि हमारे वरिष्ठजन अपार अनुभवों के भंडार होते हैं जो हमें प्रतिकूल परिस्थितियों में अपने अनुभवों से सही मार्ग दिखाते हैं मैं विश्वास दिलाता हूँ कि मेरे शरीर में जब तक प्राण हैं तब तक मैं आप सभी वरिष्ठजनों की सेवा में सदैव तत्पर रहूँगा। वह वरिष्ठ जन हितार्थ समर्पित वरिष्ठ नागरिक महासमिति, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित “प्रांतीय वार्षिक अधिवेशन 2023” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

उन्होने ग्राम बलरामपुर, जनपद आजमगढ़ से आई 108 वर्षीय माता समदेई धर्मपत्नी स्व० गजाधर को सम्मानित किया. बृजेश पाठक ने कहा कि उन्हें सम्मानित कर उनके ममतामयी सानिध्य व आशीर्वाद से अभिसिंचित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. वयोवृद्ध माता जी के साथ ममतामयी सुखद व आनंदमय क्षण को शब्दों में परिभाषित नहीं किया जा सकता।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here