Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. कैम्ब्रिज का शानदार प्रदर्शन

Total Samachar बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. कैम्ब्रिज का शानदार प्रदर्शन

0
120

लखनऊ, 26 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कैम्ब्रिज सेक्शन के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर से ए-लेवल (कक्षा-12) एवं आई.जी.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की कैम्ब्रिज बोर्ड परीक्षा में शानदार परीक्षाफल देकर लखनऊ का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल एसेसमेन्ट एजूकेशन (सी.ए.आई.ई.) ने मार्च 2023 में सम्पन्न हुई बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिये हैं। इस वर्ष, ^A* लेवल (एडवांस लेविल) कैम्ब्रिज बोर्ड परीक्षा (कक्षा-12) में विद्यालय के मेधावी छात्रों ने तेरह ^A* ग्रेड एवं बारह ^A* ग्रेड अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। इस परीक्षा में माही अग्रवाल एवं याहया अशरफ ने 4 ^A* ग्रेड एवं 1 ^A* ग्रेड अर्जित कर टॉप किया है। इस परीक्षा में अमूमन छात्र तीन विषय लेते हैं, परन्तु इन दोनों छात्रों ने पाँच विषयों की परीक्षा दी और चार विषयों में 4^A*’ ग्रेड अर्जित किया। इसके अलावा, संस्कृति सैगल ने 4 ^A* ग्रेड, वांग्मय सचान ने 3 ^A* ग्रेड एवं 1^A* ग्रेड एवं ओजस श्रीवास्तव ने 1 ^A* ग्रेड एवं 4 ^A* ग्रेड अर्जित कर अपने मेधात्व कर परचम लहराया है।

इसी प्रकार, आई.जी.सी.एस.ई. (कक्षा-10) कैम्ब्रिज बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों ने तेईस ^A* ग्रेड एवं चालीस^A* ग्रेड अर्जित कर अपने शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। आदित्य श्रीवास्तव एवं तविश जायसवाल ने 5 ^A* ग्रेड एवं 1 ^A* ग्रेड, साईं उपाध्याय ने 5 ^A* ग्रेड एवं 3 ^A* ग्रेड एवं तेजस श्रीवास्तव ने 5 ^A* ग्रेड एवं 2^A* ग्रेड अर्जित कर टॉप किया है।

सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी ने इन सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ये परीक्षा परिणाम छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सी.एम.एस. की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। विद्यालय की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे अपने मेधावी छात्रों पर गर्व है जिन्होंने अपनी मेहनत से शानदार परीक्षाफल देकर लखनऊ का गौरव सारे विश्व में बढ़ाया है। सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन की कोआर्डिनेटर सुश्री मसीरा आरिफ ने भी छात्रों को बधाई दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here